Saturday, October 24th, 2026

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

रायपुर

जन चौपाल में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जन चौपाल में लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी. सी. साहु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जन चौपाल में सरस्वती नगर निवासी हनुमान दास ने ई-रिक्शा प्रदान करने,मोहबा बाजाार निवासी लिलेश साहु ने मोहल्ले में नाली निर्माण कराने,हनुमान वाटिका निवासी राजेश्वरी शुक्ला ने नियमितीकरण न होने की शिकायत, बलौदाबाजार निवासी राम खिलावन डिसेबल क्रिकेट कैप्टन ने क्रिकेट किट की मांग,कुशालपुर के विजय सोना ने बगैर गुमास्ता चल रहे दुकानों पर कर्रवाई करने, खरोरा निवासी पुन्नी बाई नारंग ने आर्थिक सहायता एवं रोजगार दिलाने और जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम टोकरों में शिविर लगाकर बन्दोबस्त त्रुटि का निराकरण कराने आवेदन दिया।

इसी प्रकार मांढर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने विद्युत खंभा लगवाने एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित आवश्यकतानुसार नए पद सृजित करवाने,दुर्गा नगर बिरगांव निवासी पार्षद  संतोष साहू ने वार्ड में पानी टैंकर उपलब्ध कराने और वार्ड-35 में उचित मूल्य की दुकान खोलवाने,आदर्श नगर के बिसंभर चतुवेर्दी ने अवैध निर्माण रूकवाने,संजय नगर निवासी उर्मिला साहू ने बच्चे का एडमिशन स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम मे करवाने,ग्राम परसवानी निवासी रमेश यादव ने मूल नक्शा/खसरा और बन्दोबस्त त्रुटि में सुधार करवाने तथा अमलीडीह की मंजु रेड्डी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने आवेदन दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय