Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने को जनसुनवाई मे 79 आवेदन-पत्रों की सुनवाई की

डिंडौरी
 
डिंडौरी कलेक्टर  विकास मिश्रा ने कलेक्टरेड सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर 79 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गए। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका। उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है।

जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा मजदूरी भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि संबंधी विवाद, विद्युत संबंधी समस्या, खाद्यान्न की मांग सहित विभिन्न समस्याओं के आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गए हैं। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा नापित, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री टी.आर. अहिरवार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

समर्थन मूल्य पर चना, और सरसों खरीदी की अंतिम तिथि 31 मई 2023

डिंडौरी उप संचालक कृषि ने बताया कि शासन द्वारा रबी वर्ष 2022-23 की उपज चना,मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 अप्रैल से बढाकर 31 मई 2023 तक कर दी गई है। उन्होंने बताया की भारत सरकार द्वारा औसत अच्छी गुणवत्ता के फसल चना हेतु 5335 प्रति क्विंटल मसूर हेतु 6000 प्रति क्विंटल एवं सरसों हेतु 5450 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। जिले में उपार्जन हेतु 03 उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हर्रा निगवानी परिसर डिंडौरी,विपणन सहकारी समिति मर्यादित गोरखपुर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित समिति शहपुरा का निर्धारित किया गया है।

जिसमें उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जा रहा है। कृषक तौल पर्ची सायं 6 बजे तक जारी की जाएगी। उपज विक्रय हेतु एसएमएस प्राप्त होने का इंतजार करने की आवश्यकता को समाप्त करते हुए कृषक स्वयं उपार्जन केंद्र एवं उपार्जन दिनांक स्लाॅट बुकिंग के माध्यम से कर सकेंगे। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत सत्यापित कृषक स्वयं के मोबाईल, एम.पी. आॅनलाईन, ग्राम पंचायत, लोकसेवा केंद्र, इन्टरनेट कैफे अथवा उपार्जन केंद्र से स्लाॅट बुकिंग कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय