Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

सिंगरौली
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि जिले भर में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होने कहा कि  ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा लगाया जाएगा। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। यह राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। आजादी के 75वें वर्ष में हर घर में तिरंगा फहराकर आमजनता को राष्ट्र के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना है।      
          
कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलान अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान को सफल बनाने में स्वयंसेवी संगठनों तथा आमजनता का सहयोग लिया जाएगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी भी राष्ट्र गौरव के प्रतीक राष्ट्रध्वज सम्मानपूर्वक अपने घरों में फहराएं।

अभियान के संबंध में सभी एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सबके सहयोग और समन्वय से जिले के अधिकतम घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने तिरंगा के निर्माण, तिरंगा वितरण तथा घरों में तिरंगा लहराकर उसकी समुचित फोटोग्राफी के संबंध में निर्देश दिए है।

 

Source : Agency

पाठको की राय