Friday, October 23rd, 2026

कलेक्टर ने अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त शासकीय भवन को मरम्मत कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव
कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में विगत दिनों अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त शासकीय भवन को मरम्मत कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 नियंत्रण में होने के कारण शासकीय भवनों में आम जनता का प्रवेश होने लगा है। जिले में शासन की योजनाओं के तहत ग्रामों में विभिन्न योजनाओं व मदों से शासकीय भवनों का निर्माण भी हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित विभाग अंतर्गत निर्मित शासकीय भवनों का यथाशीघ्र निरीक्षण करने तथा मरम्मत योग्य स्वास्थ्य केन्द्र भवन, शाला भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक व मंगल भवन तथा अन्य मदों व योजनाओं से निर्मित शासकीय भवनों का विभागीय मद से तत्काल मरम्मत कराने कहा है। उन्होंने अतिजर्जर शासकीय भवन जो मरम्मत योग्य नहीं है, उसमें आम नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग व कार्यालय प्रमुख की रहेगी।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय