Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने बेमौसम बरसात से होनी वाली क्षति का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विगत सप्ताह से बेमौसम बरसात से होने वाली जन-धन, फसल व अन्य प्रकार की क्षति होने के संबंध में सर्वे कर क्षति की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जिले में विगत सप्ताह होने वाले बेमौसम बरसात से जन-धन, फसल व अन्य प्रकार की क्षति का तत्काल सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने कहा है। बारिश से हुई फसल की क्षति का आकलन कर जानकारी निर्धारित प्रारूप में कार्यालय कलेक्टर राहत शाखा में 3 दिवस के भीतर भेजने के निर्देश दिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय