Monday, October 19th, 2026

कलेक्टर गर्ग ने करणपुरा के सचिव और रोजगार सहायक को दिए प्रशस्ति पत्र

हरदा
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने हंडिया तहसील के ग्राम करणपुरा का दौरा किया और वहां ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक के कार्य की भी समीक्षा की तो पाया कि दोनों का कार्य सराहनीय है। पंचायत का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित पाया गया । जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने करणपुरा पंचायत के सचिव श्री सुरेश नेगी तथा ग्राम रोजगार सहायक श्री दीपक विश्वकर्मा को मौके पर ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

 

Source : Agency

पाठको की राय