Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर ने राइडर्स इन द वाइल्ड बाइकर रैली को दिखाई हरी झण्डी

खजुराहो
कलेक्टर छतरपुर संदीप जीआर ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित राइडर्स इन द वाइल्ड बाइकर रैली को पर्यटन नगरी खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह से झंडी दिखाकर रवाना किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए में 32 स्पोर्ट्स बाइक सवारों ने हिस्सा लिया। यह रैली बुधवार को खजुराहो से प्रारंभ होकर 600 कि.मी. की दूरी तय करते हुए विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करके 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर भोपाल पहुंचेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय