Monday, October 26th, 2026

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कृषि उपज मंडी सारंगढ़ परिसर स्थित वेयर हाउस में निर्वाचन के एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। डॉ. सिद्दीकी ने एसडीएम मोनिका वर्मा से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और ईव्हीएम-व्हीव्हीपैट मशीन के साफ-सफाई, चिन्ह अपलोड, व्हीव्हीपैट से प्रिन्ट आदि का संबंधित इंजीनियरों से बातचीत कर एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण की।

कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीनों के बटन को छूकर और महिला इंजीनियर से 'काम के दौरान कोई दिक्कत तो नहींझ् बोलकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एफएलसी कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी जीवराज रात्रे उपस्थित थे। एफएलसी कार्य का अब तक राजनीतिक पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, आप पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रतिनिधियों ने अवलोकन किया है। सारंगढ़ में 18 जून से शुरू हुआ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का चेकिंग 24 जून तक होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय