Friday, October 23rd, 2026

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने निर्वाचन कार्य हेतु निमार्णाधीन भवन का निरीक्षण किया


सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने निर्वाचनों के मद्देनजर भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निमार्णाधीन भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष, ईवीएम के रखरखाव हेतु स्ट्रांग रूम, प्रशिक्षण कक्ष, मतदान के दौरान सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए कक्ष आदि का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने संबंधित निर्माण एजेंसी को तय समय पर सभी कार्यों को पूरा करने को कहा। इसके अलावा भवन में पेयजल और विद्युतीकरण की व्यवस्था करने तथा महिला-पुरूष वर्गों के लिए पृथक-पृथक से शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी उपस्थित थीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय