Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण

सीधी
कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा नगर पालिका सीधी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री मालवीय द्वारा निकाय के समस्त शाखाओं में जाकर पीएम आवास ,स्वनिधि ,आजीविका मिशन ,संबल ,स्वच्छ भारत मिशन ,पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में जानकारी लेते हुए पाई गई कमियों को अविलंब दूर करने के निर्देश दिए हैं।

हेल्पडेस्क की स्थापना

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि निकाय में हेल्पडेस्क की स्थापना की जाए जिससे आने वाले हितग्राहियों को अपने कार्य से संबन्धित एक जगह पर ही समस्त जानकारी प्राप्त हो सके। उन्हे अनावश्यक  इधर उधर न भटकना पड़े। निकाय एवं निकाय के बाहर सभी योजनाओं का विधिवत प्रचार- प्रसार किया जाये ताकि हितग्राहियों तक सभी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी शाखाओं में शिकायत एवं सुझाव पंजी संधारित की जाए व  हितग्राही की समस्या का समाधान होने उपरांत उन्हें सूचित किया जाए । कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निकाय में आए हितग्राहियों से भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान परिषद की अध्यक्ष  काजल  वर्मा , मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार सौरभ मिश्रा व  विभिन्न वार्डो के वार्ड पार्षद तथा  निकाय समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

Source : Agency

पाठको की राय