Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने किया एमपी ऑनलाइन सेंटर तथा कियोस्क का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ई-केवाईसी निःशुल्क करने की सूचना प्रदर्शित करने के दिए निर्देश,ई-केवाईसी में पैसे मांगने पर होगी वैधानिक कार्यवाही

सीधी

सीधी: कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से कोल्हुडीह, कोटदरखुर्द, हटवा खास, पहाड़ी, धुम्मा खुर्द आदि ग्रामों का भ्रमण कर एमपी ऑनलाइन सेंटर तथा कियोस्क सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे भी उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर ने हितग्राहियों से संवाद भी किया। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के समग्र आईडी एवं बैंक खातों की ई-केवाईसी पूर्णतः निःशुल्क है। यदि कोई भी ई-केवाईसी संचालक किसी भी हितग्राही से पैसों की मांग करता है, तो यह गैरकानूनी है। इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। जिससे संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी।

 

#एमपी ऑनलाइन सेंटर

Source : Agency

पाठको की राय