Sunday, October 25th, 2026

कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

बेमेतरा
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज नगर पालिका क्षेत्र बेमेतरा के कोबिया एवं पंजाबी पारा वार्ड क्रमांक 11 स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने स्टॉक पंजी, उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया। पीडीएस कोबिया का संचालन मां शक्ति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान मे इस दुकान के अन्तर्गत 561 उपभोक्ता पंजीकृत है। इसी तरह वार्ड क्र.11 के उचित मूल्य के दुकान मे 513 उपभोक्ता दर्ज है। सेल्समेन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है जो नवम्बर 2021 तक दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल उपस्थित थे।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय