Sunday, October 25th, 2026

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित को नोटिस जारी करने दिए निर्देश

दन्तेवाड़ा
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंच कर सबसे पहले चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर जाँच किया। अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अस्पतालों के बाथरूम में हो रही अव्यवस्थाओं को निराकरण कर साफ-सफाई करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मरीजों से बात कर उनसे अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। मरीजों के रुकने एवं भोजन की व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही भोजन का जायजा लेते हुए उन्हें गर्म पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में सुझाव पेटी में आ रही शिकायतों को जल्द से जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, सीएचएमओ डॉ. जी. सी. शर्मा एवं डॉ. गंगेश उपस्थित थे।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय