Monday, October 19th, 2026

कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला कोरोना में अनाथ बच्चों से दिवाली मिलने उनके घर गए

देवास
 कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले परिवारों के बच्‍चों से दीपावली के अवसर पर मिलने उनके घर पहुंचे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बच्‍चों एवं उनके अभिभावकों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने इस मौके पर बच्‍चों को मिठाई, चाकलेट और नये कपडे भेट कर दीपावली शुभकामना और आर्शीवाद‍ दिया। उन्‍होंने बच्‍चों से चर्चा की उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी भी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेलम बघेल सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

 

#कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला

Source : Agency

पाठको की राय