Sunday, October 25th, 2026

टीकाकरण में प्रेरक बने कलेक्टर, शत प्रतिशत वैक्सीनेशन, मंत्री ने किया सम्मान

सागर
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने खुरई विधानसभा क्षेत्र के हड़ली ग्राम पंचायत के उन समस्त लोगों का सम्मान किया, जिनके प्रयासों से इस पंचायत के तीनों गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है। मंत्री सिंह ने प्रमाण-पत्र के साथ ही उपहार में पौधे भी भेंट किए। इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पौधरोपण भी किया। सम्मान समारोह में कलेक्टर दीपक सिंह और जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले भी उपस्थित थे।

सागर जिले में वेक्सीनेशन महा अभियान में मालथौन ब्लाक की हड़ली ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हड़ली में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि आज यह प्रसन्नता के क्षण हैं कि अपनी विधानसभा की हड़ली पंचायत के तीनों गांव हड़ली, मड़ावनमार एवं बोबई में सौ फीसदी वैक्सीनेशन हुआ है। इस सफलता के लिए मैं पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शासकीय स्टाफ और समस्त नागरिकों का अभिनंदन करता हूं।

समारोह में मंत्री भूपेन्द्र सिंह और जिला प्रशासन की ओर से हड़ली की सरपंच, उप सरपंच, पंचों सहित वैक्सीनेशन प्रेरकों को प्रमाण-पत्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत हड़ली की तरफ से मंत्री भूपेन्द्र भैया को प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ ही वैक्सीनेशन में प्रेरक बने कलेक्टर दीपक सिंह, जिला पंचायत सीईओ गढ़पाले, खुरई के एसडीएम, एसडीओपी, बीएमओ मालथौन जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के सहयोगी अमले का सम्मान किया गया। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

#टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय