Monday, October 19th, 2026

कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने जिलेवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

मुरैना
कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने जिलेवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कलेक्टर कार्तिकेयन ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को निष्काम कर्मयोग का मार्ग बताया, जिसमें सभी प्राणियों का कल्याण निहित है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया, जो हम सभी के लिए संपूर्ण जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हम भगवान कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और अपने जीवन को धन्य करें।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय