टीकाकरण के लिए लोगो से आगे आने कलेक्टर ने की अपील
रायपुर
कलेक्टर ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण सम्पूर्ण रूप से सुरक्षित है। जिले में अब तक लगभग 6 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण से किसी को भी किसी प्रकार की समस्या नही हुई है। कलेक्टर कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों की कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समुदाय,समूह या समाज द्वारा स्वयं से सौ या इससे अधिक व्यक्तियों जो टीकाकरण के इच्छुक है,उनको सूचीबद्ध कर जिला प्रशासन को सूचित करने पर निश्चित समय अंतराल में सूचित स्थल पर प्राथमिकता से टीम पहुँचकर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण कार्य मे तेजी लाने के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है।टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से किया जाना है।कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था की दिशा में टीकाकरण का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है।इसी तरह औद्योगिक,उच्च शैक्षणिक,होटल,परिवहन संघ जैसे बड़ी संस्थाओ में समन्वय बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी मतदाता सूची को आधार मानकर दल घर-घर जाकर सर्वे करेगा।ग्रामीण क्षेत्रो में राशन दुकान में लगने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी हितग्राहियो को अनिवार्य रूप से टीका लगाने का निवेदन किया।इसी तरह जिले के समस्त शासकीय कार्यलयों के अधिकारी-कर्मचारियो को अपने परिवार सहित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

पाठको की राय