Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने की मतदान की अपील

रीवा
जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को कराया जा रहा है। इस चरण में विकासखण्ड त्योंथर, जवा तथा सिरमौर में मतदान कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में पुख्ता इंतजाम किया गया है। कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार कार्यवाहियां की गयी हैं। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की बाधा डालने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सभी मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी भूमिका निभायें।

 

Source : Agency

पाठको की राय