Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर और एसपी निष्पक्ष और शांति पूर्ण निर्वाचन को लेकर झगड़ालू और संवेदनशील गांवों के दौरे पर निकले

सतना
सतना उचेहरा विकास खंड के उमरी ,लोहरौरा ग्राम का भ्रमण किया। उन्होंने इन गांवों के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और मतदाताओं तथा गांव वालों के साथ बैठकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध मे हिदायत दी।

जिगनहट में लोगो से शांतिपूर्ण निर्वाचन में भाग लेने की अपील। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा किसी के दबाव में आये बिना भय मुक्त करें मतदान। मतदान दिवस के लिए सुरक्षा सम्बन्धी उपाय सुनिश्चित कर लिए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय