Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर व पुलिस कप्तान ने लगाये चौके छक्के

जगदलपुर
खेलकूद सहित विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जुटने वाले ग्रामीणों को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के उद्देश्य से शनिवार को गिरोला में आयोजित युवोदय मंडई में युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे कलेक्टर श्री रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने जमकर चौके-छक्के लगाए ।

गिरोला में आयोजित युवोदय मंडई में कलेक्टर एसएसपी और जिला पंचायत के सीईओ ने भी खेल का जमकर आनंद उठाया। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने दूसरी गेंद पर ही कवर ड्राईव के माध्यम से अपने खेल का जौहर दिखाया। उन्हें प्रमोद साहनी ने सटीक फुलटॉस बॉल से क्लीन बोल्ड भी किया। कलेक्टर रजत बंसल ने पहली गेंद से ही लांग ऑफ में चैके के साथ अपने बल्लेबाजी की शुरुआत की और इसके तुरंत बाद लांग ऑन क्षेत्र में भी चैका जड़ दिया। कलेक्टर ने अपने दमदार मैदानी और हवाई शॉट के माध्यम से अपनी क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास और एसडीएमओमप्रकाश वर्मा ने भी बल्लेबाजी की। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह भी उपस्थित थीं।

 

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय