Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश की वजह से बढ़ी ठंड, कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान फिर से बढ़ोतरी होगी। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं स्सबसे ज्यादा ठंड इलाका नारायणपुर रहा।

प्रदेश में 9 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान बढ़ने से ठंड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन कई जिलों में बारिश और नमी हवाओं के प्रभाव से रात के साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरने से ठंड में वृद्धि होगी। अभी बादल हटने की वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

 

#Cold increased#due to rain#no change temperature

Source : Agency

पाठको की राय