Tuesday, October 20th, 2026

नारियल तेल- शहद संग और पिंक साल्ट के है बहुत फायदे

पिंक हिमालयन सॉल्ट (Pink Himalayan salt) या कहें सेंधा नमक के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। आम तौर पर लोग रॉक सॉल्ट का सेवन फास्ट यानी उपवास के दौरान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नमक के कई सेहत संबंधी लाभ भी हैं। वहीं, यह नमक खाने के अलावा भी कई फॉर्म में इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, बहुत से लोगों को लगता है कि ये सिर्फ उपवास में खाया जाने वाला नमक है जबकि आप इसे स्क्रब, सिरदर्द और अनिद्रा जैसी तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयोग में ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम खाने के अलावा बाकी स्वस्थ्य लाभ पाने के लिए सेंधा नमक को दूसरे तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

​अनिद्रा को दूर करता है गुलाबी नमक

अगर आप अनिद्रा का शिकार होते हैं तो डाइट में गुलाबी नमक यानी सेंधा नमक आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। एक्सपर्ट के अनुसार, शहद के साथ गुलाबी नमक का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। इस मिश्रण के सेवन से आपको गहरी नींद आएगी जिससे अगले दिन तनाव भी दूर रहेगा।

​नारियल के तेल के साथ बनाएं पिंक सॉल्ट स्क्रब

सिर्फ फूड में ही नहीं, बल्कि इस नमक को कॉस्मैटिक के तौर पर भी प्रयोग में ले सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, आप नमक को स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे के रोमछिद्र यानी पोर्स खुल जाएंगे। पिंक सॉल्ट को स्क्रब बनाने के लिए आप नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

​हैडेक को दूर करता है गुलाबी नमक

अगर आप सिरदर्द का शिकार हैं या कहें कि आए दिन ही आपको हैडेक की समस्या होती है, तो भी ये नमक के लिए रामबाण औषधि है, इसके लिए आपको पिंक सॉल्ट का प्रयोग एक गिलास पानी में नींबू के रस के साथ करना होगा। इस ड्रिंक को पीने से आपका सिरदर्द झट से दूर हो जाएगा।

​गले में खराश को करे दूर

गले के दर्द और खराश के लिए भी पिंक सॉल्ट नमक फायदेमंद है। जब आपको गले में खराश या दर्द महसूस हो तो पिंक सॉल्ट को गर्म पानी में मिलाएं और फिर इस ड्रिंक से गरारे करें। इससे आपके गले में तुरंत राहत मिलेगी।

​हेयर स्क्रब के रूप में कर सकते हैं प्रयोग

इतना ही नहीं, गुलाबी नमक स्किन के अलावा एक हेयर स्क्रब के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। अगर आप इस नमक को शैंपू के साथ मिक्स करके बालों पर यूज करते हैं तो आपके हेयर का डैंड्रफ और अंदर जमी नमी भी दूर हो जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय