Monday, October 26th, 2026

आधी रात को घर के आंगन में निकला कोबरा, सर्प मित्र टीम ने निकाला सुरक्षित

कोरबा

अभी वर्षा पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है और जिले में लगातार सांपो के निकलने की खबरें आने लगी है। ऐसा ही मामला बीती रात भालूसटका गांव में देखने को मिला जहां 112 की टीम लोगो के लिए वरदान साबित होता हैं वही रंग लाल के परिवार के लिए भी वरदान साबित हुई, रंग लाल देर रात प्यास लगने पर पानी पीने के लिए उठा तभी उसने आंगन में पांच फिट विशाल काय कोबरा को घर की ओर आते देखा। डर के मारे उसने घर के लोगों को जगाया।

डरा सहमा परिवार सीधे 112 पुलिस हेल्प लाइन नंबर को लगाकर मदद मांगा फिर क्या था 112 टीम बिना देरी किए 10 मिनट में मौके स्थल पर पहुंच गई फिर 112 के आरक्षक गोरे ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया, जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर कुछ देर बाद मौके स्थल पर पहुंचे जितेन्द्र सारथी ने भीड़ को दूर किया और रेस्क्यू आॅपरेशन चालू किया। अंधेला होने और कीचड़ होने की वजह से सावधानी में चूक न हो उसके लिए बड़ी सूझ बूझ से गुस्सैल कोबरा को बाहर लाया और डिब्बे में बंद किया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया और 112 टीम के साथ जितेन्द्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसको जंगल में छोड़ दिया गया। जितेन्द्र सारथी ने बताया रात में जहरीले सांपों का रेस्क्यू करने में ज्यादा खतरा रहता हैं।

इस वक्त वो शिकार के लिए निकलते हैं, रेस्क्यू करते समय एक चूक हमारी जिÞंदगी को मुश्किल में डाल सकती हैं, इसलिए लोगों को भी समझने की आवश्कता हैं की रेस्क्यू करते वक्त किसी प्रकार दखल न दे, उनको सुरक्षित करने के लिए रेस्क्यू टीम अपनी जिÞंदगी को खतरे में डालती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय