Monday, October 19th, 2026

द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची से नाम हटाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे कोच संदीप सांगवान

नई दिल्ली
हॉकी कोच संदीप सांगवान ने दिल्ली हाई कोर्ट से खेल मंत्रालय के उस फैसले को रद्द करने का आग्रह किया जिसमें उन्हें 2021 के द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) से बाहर रखा गया था।

दिल्ली हाई कोर्ट न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र से निर्देश लेने को कहा और मामले को अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर को सूचीबद्ध किया। सांगवान ने दावा किया कि वह मशहूर हॉकी कोच हैं। खेल पुरस्कार 2021 की चयन समिति ने द्रोणाचार्य के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी, इसके बावजूद खेल मंत्रालय ने उनकी अनदेखी की।

 

#Coach Sandeep Sangwan

Source : Agency

पाठको की राय