CNG-PNG: मोदी सरकार की नई नीति के बाद जानिए कितनी सस्ती होगी गैस
नई दिल्ली
प्राकृतिक गैस की कीमतों को तय करने के लिए अब मोदी सरकार नया फॉर्मूला लेकर आई है। इस फॉर्मूले को मोदी सरकार की कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद सीएनजी-पीएनजी के दाम कम हो जाएंगे। नई नीति के तहत सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की भी अधिकतम कीमतों को तय किया गया है। कम से कम कीमतों को 4 डॉलर और अधिकतम कीमत को 6.5 डॉलर रखा गया है।
नई नीति के बाद गैस के दाम में शनिवार से गिरावट देखने को मिलेगी। अगर अनुमान के आधार पर कीमतों का आंकलन करेंतो दिल्ली में सीएनजी के दाम 79.56 रुपए प्रति किलोग्राम हैं, जो घटकर 73.59 रुपए हो सकते हैं। जबकि पीएनजी के दाम 53.59 रुपए प्रति किलो से कम होकर 47.59 रुपए हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने जब इस टॉप एक्ट्रेस को जड़ दिया था थप्पड़, फिर छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री, जानें वजहइसे भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने जब इस टॉप एक्ट्रेस को जड़ दिया था थप्पड़, फिर छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री, जानें वजह मुंबई-पुणे-बेंगलुरू में संभावित दाम मुंबई में सीएनजी के दाम 87 रुपए हैं जोकि कम हो होकर 82 रुपए हो सकते हैं।
जबकि पीएनजी 59 रुपए से घटकर 54 रुपए हो सकती है। पुणे में सीएनजी 92 से घटकर 87 रुपए और पीएनजी 57 रुपए से घटकर 52 रुपए हो सकती है। बेंगलुरू की बात करें तो यहां सीएनजी 89.05 रुपए से कम होकर 83.5 रुपए प्रति किलोग्राम हो सकती है, जबकि पीएनजी 55.5 रुपए प्रति किलोग्राम से कम होकर 52 रुपए प्रति किलोग्राम हो सकती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि शनिवार से घरेलू गैस की कीमतों को तय करने की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। इस फैसले से गैस की कीमतें सस्ती हो जाएंगी। दाम में होगी गिरावट नई नीति के लागू होने के बाद पीएनजी के दाम में 10 फीसदी की गिरावट और सीएनजी के दाम में 6-9 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी।

पाठको की राय