Tuesday, October 20th, 2026

CM के OSD योगेश चौधरी बने लोकायुक्त ADG,कैलाश मकवाना काे मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया

भोपाल
गृह विभाग ने शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस संगठन के डीजी रहे कैलाश मकवाना काे मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया है। कैलाश मकवाना के स्थान पर मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी लोकायुक्त पुलिस संगठन बनाया है। इसके अलावा नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस महानिरीक्षक साजिद फरीद शापू को पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र बल और लोकायुक्त संगठन के एडीजी केटी वाइफे को एडीजी को-ऑपरेटिव फ्राड एवं लोक सेवा गारंटी बनाया गया है। राज्य शासन ने पुलिस विभाग में एडीजी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी (CM Shivraj OSD Yogesh Chaudhary) को लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना का एडीजी बनाया गया है.

 

 

 

 

#कैलाश मकवाना

Source : Agency

पाठको की राय