Monday, October 19th, 2026

CM का बुलडोजर सिर्फ गरीबों पर चलता-विक्रांत भूरिया

झाबुआ
 मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुलडोजर मामा के नाम की प्रसिद्धि के लिए बुलडोजर चलाकर गरीबों का रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार कर रहे हैं। इस मुहिम से कई लोग बेघर हो गए सैकड़ों लोग अपना रोजगार छीन जाने से हताहत हुए हैं। वैसे ही 2 साल कोराना काल का दंश झेलते हुए पहले से ही मध्यम वर्गीय फुटकर व्यवसाय करने वाले अपने परिवार का भरण पोषण के लिए भटक रहे थे आज उनका व्यवसाय छिन जाने से उन पर दोहरी मार पड़ी है।


डॉ विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया है कि आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के झाबुआ शहर में पिछले दिनों जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त रूप से जो अतिक्रमण मुहिम चलाई थी 2 दिनों तक चली इस मुहिम में नगर में फैले अवैध अतिक्रमण को चार जेसीबी मशीन की मदद से नगरपालिका अमले ने बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया, यह अभियान पुलिस सुरक्षा के बीच चलाया गया सर्वप्रथम अतिक्रमण की गाज सर्किट हाउस के सामने कच्चा मकान बनाकर रह रहे 15 परिवारों पर गिरा जिसे तहस-नहस कर दिया गया महिला एवं बच्चे गुहार लगाते रहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा के बुलडोजर चलाने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा उसके बाद कॉलेज रोड राजवाड़ा सज्जन रोड उत्कृष्ट रोड जेल चौराहा बस स्टैंड पोस्ट ऑफिस वाले क्षेत्र में जो अपना व्यवसाय गुमटीओ में कर रहे थे उन्हें जेसीबी से तहस-नहस कर दिया गया व्यवसायियों को अपना सामान तक निकालने का मौका तक नहीं दिया गया।


डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार स्ट्रीट वेंडर के लिए योजना लाकर उन्हें 10 हजार 20 हजार का ऋण देकर प्रतिमाह किस्त तो वसूल रही है अब उनका व्यवसाय बंद होने के बाद ऋण चुकाने की समस्या आ गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा फुटकर व्यापार को जहां स्थान दिया गया था उन्हें भी वहां से बलपूर्वक उनकी गुमटियों को तहस-नहस कर हटा दिया गया, उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद को पहले उनका विस्थापन करना था उसके बाद उन्हें हटाना था। भारतीय जनता पार्टी के नेता गण भ्रामक प्रचार कर कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं परंतु भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा जो अतिक्रमण मुहिम चलाई गई जो न्याय संगत नहीं है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी समय आने पर पीड़ित व्यक्ति को मुवावजा दिलवाएगी। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी हैं और लड़ती रहेगी।

 

#विक्रांत भूरिया

Source : Agency

पाठको की राय