Sunday, October 25th, 2026

सीएमओ बाघमारे निलम्बित

भोपाल

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने नगर परिषद नैनपुर जिला मण्डला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे को शासकीय कार्यों में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर रहेगा। निलम्बन अवधि में इन्हें जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 

 

#निलम्बित

Source : Agency

पाठको की राय