Thursday, October 22nd, 2026

CM ममता बनर्जी सड़क किनारे चाय पी और लोगों से जाना हालचाल

 नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मॉर्निंग वॉक के दौरान 8 किलोमीटर तक पैदल चलीं। ममता बनर्जी इन दिनों उत्तरी बंगाल के दौरे पर हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यों से समय निकाल कर ममता बनर्जी बुधवार की सुबह यहां मॉर्निंग वॉक पर निकलीं। इस दौरान ममता बनर्जी 8 किलोमीटर पैदल चलीं और कार्शियांग के मनोरम दृश्य का लुत्फ उठाया। यह जगह दार्जिलिंग से करीब 32 किलोमीटर दूर है। 


जिस सर्किट हाउस में ममता बनर्जी ठहरी हुई थीं वहां से वो करीब करीब आठ किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद सर्किट हाउस पहुंचीं। उनके साथ उनके कैबिनेट के सहयोगी अरुण बिश्वास और इंद्रनील सेन भी थे। ममता बनर्जी इस दौरान सड़क किनारे बने एक टी स्टॉल पर चाय का लुत्फ भी उठाती नजर आईं। इंद्रनील सेन एक जाने-माने गायक भी हैं। ममता बनर्जी ने उनसे कुछ गुनगुनाने की भी अपील की जिसपर उन्होंने रास्ते में गाना भी गाया। 
 
पीटीआई ने बताया कि ममता बनर्जी अपने सर्किट हाउस से लेकर महानदी व्यू प्वाइंट तक पैदल गईं और फिर वापस आईं। इस वॉक के दौरान उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कुछ जूते और चप्पल भी दुकान भी खरीदे। 

ममता बनर्जी यहां पांच दिनों की यात्रा पर हैं। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 2 प्रशासनिक बैठकें की हैं। बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष गुरुवार को वापस लौटेंगी और फिर वो गोवा जाएंगी। यहां राज्य में पार्टी के एक कैंपेन में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगी।
 

 

#CM ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय