Thursday, October 22nd, 2026

CM योगी का प्रचार अभियान आज भी जारी...लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली में करेंगे जनसभाएं

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कल शुरू किया प्रचार अभियान आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में जनसभाएं करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे। वही, आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बता दें कि, BJP ने चुनाव के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। सीएम योगी आज प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी दोपहर 1ः00 बजे रायबरेली, तीन बजे उन्नाव और शाम सात बजे लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे पर आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दोपहर 12ः00 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बैठक करेंगें। वह हलवासिया कोर्ट में नगर निगम की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

#CM योगी

Source : Agency

पाठको की राय