Sunday, October 25th, 2026

लखनऊ में कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM योगी

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि आज 21 अगस्त को है. इसी दिन प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. राम मंदिर आंदोलन के नायक की कांस्य प्रतिमा लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में लगाई गई है.

जानकारी के अनुसार, सूबे में लोधी बिरादरी के सबसे बड़े नेता रहे कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और सरकार मनाएगी. इस अवसर पर लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में लगाई गई कल्याण सिंह की पहली प्रतिमा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनावरण करेंगे. 21 अगस्त को पूर्व सीएम कल्याण सिंह का सम्मान कर उनकी छवि के सहारे सीएम योगी लोधी मतदाताओं के बीच भाजपा के आधार को मजबूत करने का काम करेंगे.

30 लाख रुपए में तैयार की गई है 9 फीट की प्रतिमा

कल्याण सिंह की स्मृति में अब लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में कल्याण सिंह की 9 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई कांस्य की इस प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में योगी सरकार के तमाम मंत्री और भाजपा के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में आज 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया था. राम मंदिर आंदोलन में उनकी महती भूमिका रही. इसके अलावा यूपी में पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने में उनका योगदान रहा. साथ ही उन्हें  देश के सबसे बड़े राज्य का दो बार सीएम बनने का गौरव मिला.

कल्याण सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में सबकुछ पाया. 90 का दौर तो उनकी राजनीति के लिहाज से काफी खास रहा. उन्हीं सालों में उन्होंने दो बार यूपी की सत्ता भी संभाली और मंदिर आंदोलन को धार भी दी.

 

#कल्याण सिंह

Source : Agency

पाठको की राय