Tuesday, October 27th, 2026

अवैध कब्जों पर सीएम योगी सख्त, लखनऊ में 9 करोड़ की जमीन कराई गई खाली

 लखनऊ
अवैध कब्जों पर योगी सरकार ने सख्त रुख अख्यितार किए हुए है। लखनऊ में नगर निगम के प्रर्वतन दस्ते ने सोमवार को देवपुर में तालाब की करीब 9 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराया। अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई रुकवाने को लेकर लोगों ने काफी विरोध किया। लेकिन प्रवर्तन दस्ता पीछे नही हटा। देवपुर के खसरा संख्या-1108/1 के 1.537 हेक्टेयर के तालब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था।

23 अप्रैल को इसकी संयुक्त पैमाइश हुई थी। पैमाइश में पता चला कि सत्येन्द्र सिंह बघेल ने 1000 वर्गफुट पर, अशोक कुमार ने 3000, जितेन्द्र कुमार ने 1800 व अन्य पांच लोगों ने लगभग 6000 वर्गफुट में बाउण्ड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। निगम ने इन अवैध कब्जेदारों के खिलाफ पारा में एफआईआर भी दर्ज करायी थी। यहीं के खसरा संख्या-554/1, 2 स के 0.733 हेक्टेयर बंजर भूमि पर प्रदीप शर्मा टिम्बर वाले ने 2000 वर्गफुट व शिवनाथ सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने 32000 वर्गफुट भूमि पर अवैध कब्जा किया था।  सोमवार को कर्नल सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने सभी निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। कर्नल सतेन्द्र सिंह ने बताया कि कुल 45800 वर्गफुट भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी गई। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 09 करोड़ रुपए है।

 

 

#सीएम योगी

Source : Agency

पाठको की राय