Thursday, October 22nd, 2026

मिशन 'कर्नाटक' पर CM योगी, आज दक्षिणी राज्य में चार रैलियों को करेंगे संबोधित...देंगे धुआंधार प्रचार

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है और जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी कर्नाटक दौरे पर जाएंगे और वहां आयोजित जनसभाओं में धुआंधार प्रचार करेंगे। सीएम की आज यहां चार रैलियां दक्षिणी राज्य में होनी हैं।
 
बता दें कि, कर्नाटक में सत्ता वापसी के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कर्नाटक चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और यूपी के सीएम योगी (Cm Yogi) की भारी मांग है। सीएम योगी ने जहां पर बीते बुधवार को अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की थी और कर्नाटक में मांड्या और विजयपुरा में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे। आज सीएम योगी दूसरी वार कर्नाटक दौरे पर जाएंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
 

 

#CM योगी

Source : Agency

पाठको की राय