Wednesday, October 21st, 2026

CM योगी आज बदायूं-शाहजहांपुर दौरे पर, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

बदायूं/शाहजहांपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं और शाहजहांपुर आएंगे। इस दौरान वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बदायूं जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह सहसवान में बदायूं रोड किनारे बने हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद वह 12:15 बजे जलालाबाद (शाहजहांपुर) पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित कर दोपहर 1:40 बजे बरेली मोड़ स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। बरेली मोड़ की आवास विकास कॉलोनी में काशीनाथ सेठ परिवार के बिशन चंद्र सेठ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और वहां से सड़क मार्ग से भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू के आवास पर जाएंगे। वहां कुछ देर ठहराव के बाद दोपहर 2:30 बजे खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

#CM Yogi

Source : Agency

पाठको की राय