Thursday, October 22nd, 2026

The Kerala Story को CM योगी UP में किया टैक्स फ्री हुई फिल्म

 लखनऊ

चर्चित बॉलीवुड फिल्म 'The Kerala Story' को भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भी फिल्म को कर मुक्त कर दिया था। 5 मई को रिलीज हुई फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।

मंगलवार को सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'The Kerala Story' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी।' खास बात है कि फिल्म रिलीज के बाद से अपने सब्जेक्ट के चलते काफी विवादों में रही है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत कई बड़ी पार्टियां इसपर सवाल उठा चुकी हैं।

शिवराज बोले- फिल्म करती है साजिश का पर्दाफाश
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को लेकर कहा था कि यह, 'लव जिहाद, धार्मांतरण और आतंकवाद की साजिश का पर्दाफाश करती है।' उन्होंने ट्वीट किया था, 'यह फिल्म धर्मांतरण का डरावना चेहरा उजागर करती है। यह दिखाती है कि कैसे बेटियों को लव जिहाद के जाल में फंसाकर बर्बाद किया जा रहा है। यह फिल्म आतंकवाद की डिजाइन का भी खुलासा करती है। यह हमें जागरूक बनाती है।'

ममता बनर्जी सरकार ने लगाई रोक
इधर, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार ने सोमवार को दे केरल स्टोरी पर बैन लगाने का फैसला किया। सीएम बनर्जी ने मुख्य सचिव को यह सुनिश्चि करने के लिए कहा था कि फिल्म को सभी पर्दों से हटा लिया जाए। उन्होंने कहा था कि यह फैसला 'बंगाल में शांति बनाए रखने' के लिए लिया गया है।

कई राज्यों में विवाद
पश्चिम बंगाल के अलावा सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार ने तमिलनाडु में भी द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। वहीं, केरल में भी फिल्म पर बैन की मांग जोर पकड़ रही है। खबर है कि झारखंड में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी धमकी दे चुके हैं कि अगर फिल्म लगाई गई, तो सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की जाएगी।

 

 

 

 

#The Kerala Story

Source : Agency

पाठको की राय