Saturday, October 24th, 2026

बारिश से तबाही पर CM योगी ने अफसरों को किया अलर्ट, बोले-नुकसान का तत्‍काल लें जायजा; राहत पहुंचाने में न हो देर

 लखनऊ
 
भारी बारिश के चलते लखनऊ में जहां दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई वहीं उन्‍नाव में छत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों को जान गंवानी पड़ी। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दोनों घटनाओं पर गहरा दु:ख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रदेश भर के अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है।


सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवारीजनों, जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है या जिनके पशु की हानि हुई है उन्‍हें तत्‍काल वित्‍तीय मदद दी जाए। इसके साथ ही घायलों के मुफ्त और अच्‍छे इलाज का भी सीएम ने आदेश दिया है। सीएम ने कहा है कि बारिश की वजह कुछ जिलों में फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसका भी तत्‍काल सर्वे कराया जाए।
 
उन्‍होंने सभी सम्‍बन्धित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्‍परता से राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत के कामों पर खुद नज़र रखें और प्रभावित लोगों को जल्‍द से जल्‍द मदद दिलाएं। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को बिना किसी देरी के अनुमन्य राहत राशि उपलब्‍ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है या फिर पशु हानि हुई है, ऐसे प्रभावितों को भी तुरंत वित्तीय सहायता दी जाए।

 

 

#भारी बारिश

Source : Agency

पाठको की राय