Thursday, October 22nd, 2026

Mother's Day पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ  
आज मई का दूसरा रविवार है और आज के दिन को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। यह परंपरा करीब 110 साल से चली आ रही है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी माताओं को मदर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह ट्विट किया, "शिशु की प्रथम शिक्षिका, वात्सल्य की प्रतीक, धैर्य की मिसाल तथा सेवा, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ममता का आंचल सर्वोत्तम छाया है, माँ का सम्मान करें और कोविड-19 महामारी के दौर में उनका विशेष ध्यान रखें।"
 
हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। करीब 110 साल से यह परंपरा चल रही है। इस दिन की शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने यह दिन अपनी मां को समर्पित किया और इसकी तारीख इस तरह चुनी कि वह उनकी मां की पुण्यतिथि 9 मई के आसपास ही पड़े। गौर करने वाली बात है कि इस बार मदर्स डे 9 मई को ही पड़ रहा है।  
 

 

#Mother's Day

Source : Agency

पाठको की राय