Tuesday, October 20th, 2026

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए सीएम योगी आदित्यनाथ ने, पीएम माेदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

वृंदावन.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लेने वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के दौरे के समय मंदिर के गेट दो से भक्तों की एंट्री बंद कर दी। अपने तय समय से करीब 20 मिनट देरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के रूट कर करीब आधा घंटे पहले ही रास्ता रोक दिया। बांकेबिहारी के साथ मदन मोहन मंदिर में मुख्यमंत्री ने किए दर्शन।

 

#Uttar Pradesh CM Yogi

Source : Agency

पाठको की राय