Saturday, October 24th, 2026

CM यादव ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल
 पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मिसाइल मैन डॉ कलाम ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में अहम योगदान देते हुए विश्व पटल पर मां भारती का मान बढ़ाया और देशवासियों को गौरवान्वित किया। अपनी विलक्षण प्रतिभा और समर्पण के लिए वे सदैव युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे।

 

 

#APJ Abdul Kalam

Source : Agency

पाठको की राय