Tuesday, October 20th, 2026

14 जनवरी 2022 को कोरोना संक्रमण रोकने सीएम करेंगे क्राइसिस कमेटी से संवाद

भोपाल
प्रदेश में बेकाबू होती कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सरकार कुछ और कड़े फैसले कर सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी के मद्देनजर 14 जनवरी को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों और स्वैच्छिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री चौहान कल सुबह 10 बजे जिला, विकासखंड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करने वाले हैं। इस बैठक में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। साथ ही सरकार ने वर्चुअली और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म से इस बैठक से स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी जोड़ने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण की चैन तोड़ने के प्रयास में सभी की भागीदारी तय कर इसके लिए प्रयास करने को प्रोत्साहित किया जा सके।

इसके पहले सीएम चौहान स्कूलों में पचास फीसदी उपस्थिति के निर्णय पर भी बदलाव का फैसला कर सकते हैं क्योंकि अब बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और प्रदेश में सैकड़ों बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीएम होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों की समझाईश और उन्हें दवाओं की आपूर्ति को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।

 

#CM

Source : Agency

पाठको की राय