Friday, October 23rd, 2026

सीएम सोरेन बोले- रोजगार के मोर्चे पर सरकार गंभीर, चयनित 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

रांची.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और अन्य पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। यहां कुल 93 युवाओं को सीएम द्वारा ज्वाइनिंग लैटर दिए गए हैं, जिनमें 47 उम्मीदवारों को सहायक अभियंता (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) , जबकि 46 को विभिन्न विभागों के तहत लिपिक सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को निुयक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

कई लोगों को नियुक्ति पत्र देने की है योजना
इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार विभिन्न विभागों के तहत कई लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। सोरेन ने आगे कहा कि सरकार इस मोर्चे पर गंभीर है और पहले ही 10 हजार से 12 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुकी हैं। सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार अपने मौजूदा कर्मचारियों को पदोन्नति देने को लेकर भी गंभीर है। साथ ही रिक्त पद भी भरे जा रहे हैं।

 

#CM Soren said - Government is serious

Source : Agency

पाठको की राय