Thursday, October 22nd, 2026

CM शिवराज की जनता अपील कोरोना की दूसरी डोज जल्दी लगवाएं

भोपाल
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अभियान में जब सभी नागरिक सम्मिलित होकर प्रयास करते हैं तो परिणाम अद्भुत होते हैं। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण में जन-भागीदारी से अब तक चार करोड़ 97 लाख 87 हजार 412 नागरिकों को पहली और एक करोड़ 91 लाख 42 हजार 331 नागरिकों को दूसरी डोज लग चुकी है। सभी के प्रयासों ने कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिसंबर 2021 तक प्रदेश के सभी लोगों को टीका की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य है।

दूसरी डोज प्राथमिकता और जिम्मेदारी से लगवाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है, प्राथमिकता और जिम्मेदारी से वे इसे लगवाएं। कोरोना से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। टीकाकरण से सुरक्षा की गारंटी मिलती है। टीकाकरण का यह अभियान सबका साथ-सबका विकास और सबके प्रयास का उदाहरण है। पिछले साल नवरात्र, दशहरा, ईद और दीपावली के समय कोरोना का भयंकर भय था।

 

#CM शिवराज

Source : Agency

पाठको की राय