Tuesday, October 20th, 2026

शहडोल जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज की माता पूजा



भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को शहडोल जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां मां कंकाली देवी और सिंहवासिनी की पूजा अर्चना की। दोपहर में उन्होंने  विधानसभा जयसिंहनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की लाडली बहनों को और सशक्त बनाए जाएगा सरकार उनके खातों में राशि डाल रही है और सरकारी नौकरी में भी उनके लिए पदो की संख्या बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार में इन सभी योजनाओं को चालू किया गया और बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन करा रहे हैं। आम जनता के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर काम करती रहेगी। सीएम दोपहर में विधानसभा जैतपुर में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय