CM शिवराज का ऐलान, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत अध्यक्ष को फिर वित्तीय अधिकार
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गांवों में फैले रहे कोरोना को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी गांव के लोगों की है। इसलिए पूर्व में काम करने वाली सरपंच, जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ काम करने वाली ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत की टीम इसका काम देखे। इस जिम्मेदारी के साथ ही सरकार ने तय किया है कि पंचायतों के प्रधान के रूप में सरपंच, जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार फिर से दिए जाएं। इसके आदेश जल्द ही जारी होने वाले हैं।
पंचायत के तीनों स्तर पर दिए गए प्रशासकीय अधिकार बीच में वापस ले लिए गए थे, जिसे आज मैं फिर से प्रदान कर रहा हूं। कोविड की तीसरी लहर आ चुकी है, हम सभी को मैदान में उतरना होगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 17, 2022
त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं उनके प्रधानों से विचार साझा किया। https://t.co/IyZ4DnVhO1 https://t.co/e2xiGCzqKB pic.twitter.com/98l59yeeRt
सीएम चौहान ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पूर्व निर्वाचित सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण विकास और रोजगार के लिए पूर्व में प्रधान प्रशासकीय समिति बनाई गई थी, वही समिति अब फिर काम करेगी जिसमें पूर्व सरपंच, जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष पंचायतों के निवर्तमान सदस्यों के साथ सरकारी अमले के सहयोग से यह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। इसलिए गांव में विकास कार्य के साथ कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था, टेस्टिंग और आईसोलेशन का जिम्मा पंचायत प्रतिनिधियों का है।

पाठको की राय