Sunday, October 25th, 2026

सीएम शिवराज हाथठेले, रेहड़ी वालों को देंगे कल कई सौगातें

भोपाल
सोमवार 29 मई को सीएम हाउसमें होने जा रही हाथ-ठेला,फेरीवालों, रेहड़ी वालों की पंचायत में मुख्यमंत्री इनके लिए कई सौगातों का एलान कर सकते है। प्रदेश के सभी छोटे-बड़े शहरों में शासकीय जमीन पर नए हाकर्स कॉर्नर खोले जाने, रोजाना की बजाय साल में एक बार तहबाजारी शुल्क जमा करने, शुल्क में कमी , फलवालों के लिए हाकर्स कार्नर के समीप कोल्ड स्टोरेज शुरु करने और केन्द्र सरकार की नौ योजनाओं और राज्य की योजनाओं का लाभ इनसभी पथविक्रेताओं को दिए जाने की घोषणाा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर सकते है।

मुख्यमंत्री सोमवार को शहरी क्षेत्रों के नवीन 51 हजार हाथठेला, फेरीवाले और रेहड़ी वालों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्रों कां का वितरण करेंगे।  केन्द्र सरकार की नौ योजनाओं का लाभ इन सभी को दिए जाने का एलान भी किया जा सकता है। शासन द्वारा निकायों को हाकर्स कार्नर शुरु करने के लिए जमीन देने और नये हाकर्स कार्नर शहरों में बनाने की नीति का एलान भी किया जा सकता है।  रोजाना निकायों को तहबाजारी और शुल्क देने वाले इन पथविक्रेताओं के लिए साल में एक बार शुल्क देने और इस शुल्क में कमी करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री कर सकते है।

 

#CM Shivraj

Source : Agency

पाठको की राय