Tuesday, October 20th, 2026

900 ग्रामों में नल जल की परियोजनाओं का CM शिवराज करेंगे भूमिपूजन

सिंगरौली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल ऊर्जाधानी सिंगरौली में रहेंगे। सीएम यहां प्रवास के दौरान चितरंगी में आमसभा को संबोधित करेंगे और जल-प्रदाय योजनाओं और लोक निर्माण विभाग के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जल जीवन मिशन में 1566.49 करोड़ रुपए से लागत की जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास यहां होगा। इन जल-प्रदाय योजनाओं से सिंगरौली जिले के सिंगरौली, चितरंगी, देवसर और सीधी जिले के धौहनी तथा सिंहावल विधानसभा क्षेत्रों के 3 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन से जल आपूर्ति की जा सकेगी।

इसी क्रम में रीवा संभाग के 200 ग्राम में 197.06 करोड़ रुपए लागत की जल प्रदाय योजनाओं का भी शिलान्यास होगा। इनसे 94214 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। प्रदेश की ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन में जल-प्रदाय योजनाओं के निर्माण का क्रियान्वयन निरन्तर जारी है। इन जल-प्रदाय योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में 1428 स्कूलों और 960 आँगनबाड़ी केन्द्रों में भी नल कनेक्शन के जरिए जल पहुंचाने के लिए 33.98 करोड़ रुपए की लागत के कार्य शामिल होंगे। सिंगरौली और सीधी जिले के करीब 700 ग्रामों के लिए निर्मित की गई इन जल-प्रदाय योजनाओं से लगभग 11 लाख आबादी को लाभ पहुंचेगा।

 रिहन्द बांध से बनी बैढ़न-एक-जल-प्रदाय योजना में बैढ़न के 183 एवं चितरंगी के 100 ग्रामों, सोन नदी के जल से बैढ़न-दो जल प्रदाय योजना में 184 ग्राम और गोड़ बांध से गोंड देवसर जल-प्रदाय योजना में 206 ग्रामों को शामिल किया गया है।

 

#CM Shivraj

Source : Agency

पाठको की राय