Friday, October 23rd, 2026

CM शिवराज प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याण के विषयों पर PM से करेंगे चर्चा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में चलाए जा रहे जनकल्याण और सुराज अभियान की जानकारी देंगे। वे फसल उर्पाजन और कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर भी चर्चा करेंगे।

 मुख्यमंत्री शाम चार बजे दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यो और जनकल्याण के विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री देवारण्य योजना के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में चल रही केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रगति  से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।  मुख्यमंत्री कैम्पा निधि और डीएमएफ फंड का विकास कार्यो में कैसे बेहतर उपयोग हो इस विषय पर भी चर्चा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इसको लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए स्वीकृत हुए मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री से बल्क ड्रग पार्क और डिजिटल हेल्थ कार्ड के संबंध में चर्चा करेंगे। वे प्रदेश में चल रहे लोक कल्याण  और सुराज अभियान मे तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।

 

#CM Shivraj

Source : Agency

पाठको की राय