सीएम शिवराज का मंत्री सिंधिया से आग्रह ,खजुराहो के लिए बंद उडानों फिर शुरू किया जाये
भोपाल
इंदौर से तीन नए शहरों प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ानें शुरू हुई है। एयरपोर्ट पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने फ्लाइट (flight) का शुभारंभ किया। इस मौके पर सिंधिया (Scindia) का धन्यवाद देते हुए सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने उनसे बड़ी मांग की है।
सीएम शिवराज ने सिंधिया का आभार जताते हुए कहा कि भोपाल को आज आपने जो सौगात दी है, उसके लिए मैं ह्रदय से आपको धन्यवाद देता हूं। लेकिन अभी भोपाल को बाक़ी शहरों से जोड़ने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि थोड़ी सी पहल होगी तो एयर कनेक्टिविटी की दृष्टि से भोपाल और मध्यप्रदेश दोनों समृद्ध होंगे। वहीँ सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बड़ी मांग की है।
सीएम शिवराज ने कहा खजुराहो में देश-दुनिया के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। वहां की अर्थव्यवस्था पर्यटकों पर निर्भर है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया से मेरा आग्रह है कि कोरोना के कारण वहां की जो फ्लाइट्स बंद हो गई थीं, उन्हें फिर से प्रारंभ कराने की कृपा करें।
इम्स हिवराज ने कहा कि भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट प्रारंभ होना अति आवश्यक है। यदि इंदौर के साथ भोपाल को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिलता है तो उससे हमें मध्यप्रदेश में निवेश लाने में निश्चित तौर पर बहुत सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने हमें आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री जी के बताए मार्ग पर चलते हुए हमने तय किया आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और इसके प्रमुख 4 आयामों में पहला अधोसंरचना का विकास है, जिसके लिए एयर कनेक्टिविटी काफी महत्वपूर्ण है। दिल्ली, मुंबई जैसी शहरों के लिए MP से नई उड़ानें शामिल हैं। Direct Flight शुरू होने से Indore-Gwalior-Jabalpur से New Flight की संख्या 72 से ज्यादा हो गई है।
विंटर शेड्यूल में इंदौर से 10 से ज्यादा नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इसमें प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ानें शामिल हैं। इन शहरों के लिए अभी इंदौर से सीधी उड़ानें मौजूद नहीं थीं। बता दे कि आने वाले समय मे कुल 10 नई उड़ानें शुरू हो रही हैं। वही लंबे समय बाद इंदौर एयरपोर्ट आज से एक बार फिर 24 घंटे खुला रहेगा।
#सीएम शिवराज का मंत्री सिंधिया

पाठको की राय