CM शिवराज सिंह चौहान ने साझा किया सतपुड़ा के जंगलों का अनुभव
भोपाल
सतपुड़ा के जंगलों की सैर के दौरान बढ़ती बारहसिंघों की संख्या देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में हम और बारहसिंघा लाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों सतपुड़ा के जंगलों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इसी यात्रा से जुड़ा अनुभव सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रकृति जीवन है, प्रकृति सनातन है, प्रकृति सच्चे आनंद का पर्याय है।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविशंकर भवन में होशंगाबाद जिला प्रशासन के डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्लान का विस्तार की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर होशंगाबाद नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश अभियान के तहत होशंगाबाद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए 52 सप्ताह 52 इवेंट के बारे में जानकारी दी।
पचमढ़ी का अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, मंदिरों व देवों के आशीर्वाद से धन्य सतपुड़ा के घने जंगलों में बाघ उन्मुक्त होकर विचरण करते हैं,तो आनंद का अनुपम अहसास होता है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 30, 2021
आप भी आनंद लेने सतपुड़ा आए, पचमढ़ी आए..: सीएम श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/lsnl9dGJIv
सीएम ने बताया कि बारासिंघा के लिए पर्याप्त भोजन, पानी व्यवस्था के साथ रहवास विकास के कार्य किये गये हैं। भविष्य में और बारासिंघा लाने की कार्यवाही जारी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बारासिंघा पुनर्विस्थापन कार्य सफल रहा है, जिसके लिए प्रबंधन के समस्त पूर्व एवं वर्तमान में पदस्थ फील्ड डायरेक्टर कृष्णामूर्ति व कर्मचारी निश्चित ही बधाई के पात्र हैं। मेरी ओर से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को बारासिंघा पुनर्विस्थापन के सफल प्रयास हेतु अभिनंदन, शुभकामनाएं!
प्रकृति जीवन है, प्रकृति सनातन है, प्रकृति सच्चे आनंद का पर्याय है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 30, 2021
आज सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में प्रकृति के बीच परिवार के साथ समय व्यतीत कर अंतर्मन अप्रतिम सुख से परिपूर्ण हो गया है।
यह सत्य है कि प्रकृति में तनाव दूर कर आंतरिक सुख प्रदान करने की अभूतपूर्व शक्ति है। pic.twitter.com/sAbr2PcBLE

पाठको की राय