Monday, October 26th, 2026

CM शिवराज ने आज रतलाम में किया रोड शो, मतदान 13 जुलाई को

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रतलाम में रोड शो किया। रतलाम में नगर निगम के 13 जुलाई को मतदान होना है। मुख्यमंत्री ने यहां पर लंबा रोड शो किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका हेलीपेड में स्वागत किया। इसके बाद वे शहर में आ गए और रोड शो किया। खासबात यह रही कि यहां कई जगह पर मुख्यमंत्री को लोगों ने टॉय बुलडोजर भी भेंट किए। मुख्यमंत्री के रोड शो में शहर की जनता उमड़ पड़ी। उनका रोड शो करीब दो किलो मीटर लंबा था। लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। रोड शो में उनके साथ नगर निगम महापौर के उम्मीदवार सहित यहां के विधायक और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री पूरे रोड शो में साफा बांधकर चले। उन्हें हेलिपैड पर भाजपा नेताओं ने साफा बांधकर स्वागत किया था। इसके बाद वे पूरे रोड शो में साफा बांधे रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय